चित्रकूट। टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन व डिफेंस मार्शल आर्ट सोसायटी के संयुक्त प्रयास से मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं की सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है विषय पर आयोजन हुआ। संस्था के सचिव अनिल कुमार सिंह ने समस्त प्रशिक्षणार्थियों को बालिका सुरक्षा की शपथ दिलाई। कहा कि महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा की कला सीखना आवश्यक है।
श्रीगंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज परिसर में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए टीचर्स गेम्स वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में एक माह से मार्शल आर्ट का नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें लगभग 25 बच्चे प्रतिभाग कर रहे हैं। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में रमेश चंद्र, राजकुमारी, अनुराग, जय सिंह व वाराणसी से आए नेशनल खिलाड़ी जूडो सूरज सिंह रहे। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए किक, पंच, फेस अटैक, बाल छुड़ाना, चाकू से बचाव, कालर होल्डिंग से बचने का प्रशिक्षण दिया। (संवाद)