फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकू गौरी गैंग का सदस्य बता पीटा, छीने रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गढ़ीवा निवासी युवक को देवागंना मार्ग पर कुछ लोगों ने खुद को डाकू गौरी गैंग का सदस्य बताकर पीटा। इसके बाद उसके जेब से पांच हजार रुपये निकालकर भागे। भागते समय धमकी दी है कि पुलिस सूचना दी तो उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को भयभीत गढ़ीवा निवासी राकेश कुमार पुत्र रामआसरे ने पुलिस अधीक्षक व कोतवाली में दिए पत्र में बताया कि उसके घर के सामने एक पीआरडी जवान रहता है। उसके घर में अक्सर तीन चार लोग आकर शराब पीकर अभद्रता करते हैं। इसका विरोध किया तो आरोपियों ने देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुख्यमंत्री व पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई कराने की मांग की थी। आरोप लगाया कि इसी वजह से चिढ़कर आरोपियों ने रविवार की शाम को देवागंना मार्ग से गांव लौटते समय रास्ते में उसे पकड़कर पीटा। खुद को डाकू गौरी गैंग का सदस्य बताकर आरोपियों ने उससे पांच हजार रुपये छीन लिए और फिर पुलिस सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की जानकारी कोतवाली में दी गई पर पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें