फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी पहुंचे हनुमान मंदिर, अखंड कीर्तन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर अब कांग्रेसियों ने भी अपनी तर्ज पर पूजन व कीर्तन शुरू कर दिया है। धर्मनगरी चित्रकूट मप्र के हर वार्ड में कांग्रेसियों ने सभी श्रीहनुमान मंदिरों में जाकर अखंड कीर्तन शुरू कर दिया है। कांग्रेस विधायक नीलांशु चतुर्वेदी ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन व प्रदेश की भलाई के लिए कांग्रेसी हनुमानजी के मंदिरों में 24 घंटे का कीर्तन करेंगे। इसके लिए मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी जिलों में निर्देश जारी किए हैं। मंगलवार को धर्मनगरी के पथरा, पालदेव, चौबेपुर, कामतन, नया गांव व पुरानी लंका के हनुमानजी के मंदिरों में कांग्रेसी कार्यकर्ता व नीलांशु भैया फैन क्लब के सदस्यों ने कीर्तन शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें