फोटो-5- राशन किट की मांग करते एक परिवार के सदस्य
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। दिल्ली से लौटे प्रवासी कामगारों के एक परिवार ने डीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि उन्हें राशन किट नहीं मिली है और न रोजगार मिल पा रहा है। इससे वह सब परेशान हैं। कोटेदार भी राशन सामग्री नहीं दे रहा है। जिला पूर्ति कार्यालय जाने पर कहा गया कि अगले महीने से उन्हें राशन मिलेगा।मामले में एसडीएम एके पांडेय का कहना है कि यह परिवार उनके पास सभी कागजात लेकर आए तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
शहर के कच्ची छावनी शत्रुघनपुरी निवासी रामबाई ने सोमवार को बताया कि उनका परिवार दिल्ली में मजदूरी करता था। कोरोना वायरस के चलते 6 जून को परिवार गृहस्थी समेटकर गांव आ गया था। सभी की शिवरामपुर में कोरोना की जांच हुई थी। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह लोग 14 दिन तक होम क्वारंटाइन रहे। इस दौरान उनके पास जमा रुपये खर्च हो गए। अब तक उन्हें प्रदेश सरकार से मिलने वाली राशन सामग्री किट भी मुहैया नहीं कराई गई। रोजगार न मिलने से परेशान हैं। कोटेदार ने राशन सामग्री भी नहीं दी है।