फोटो -4- मारपीट में घायल मां बेटे
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सीतापुर चौकी क्षेत्र के जागेश्वर यादव पुरवा में एक परिवार के दो सदस्यों के मारपीट हुई। इसमें घायल मां व बेटे ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने मकान के एक हिस्से पर कब्जे को लेकर चल रहे पुराने विवाद पर मारपीट की है। नगदी व मोबाइल फोन भी छीन लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छोटा यादव के बेटे रिंकू ने बताया कि गुरुवार की सुबह वह मां मंजू देवी के साथ घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान उसके ही परिवार के चार सदस्य गाली देने लगे। इसका विरोध करने पर सभी ने उसकी पिटाई शुरू कर दी है। बचाने को मां बीच में आई तो आरोपियों ने उसे भी पीटकर घायल कर दिया है। आस पास के लोगों ने आकर उन्हें बचाया। रिंकू के मुताबिक पिता व पुत्र समेत समेत चार लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल मां-बेटे का जिला अस्पताल में इलाज कराया है।