फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले मंदिर व मठ के कपाट, दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु

विज्ञापन
फोटो- 15- धर्मनगरी में मंदिर के कपाट खुलने पर दर्शन करने के लिए जाने से पहले मंदिर की सीढ़ियों पर सै? - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। अनलॉक होने के बाद 75 वें दिन भगवान श्रीराम की तपोस्थली के मठ व मंदिरों के कपाट खुल गए। सोमवार को सुबह कपाट खुलते ही पूजन-पाठ का दौर शुरू हो गया। भक्त रामघाट स्थित मत्यगजेन्द्रनाथ स्वामी के दर्शन को पहुंचे। मंदिर के पुजारी ने घंटे, घड़ियाल, शंख ध्वनि के साथ आरती व पूजा कर कपाट खोले। वहां सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए सैनिटाइज के बाद भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया। पुष्प, जलाभिषेक वर्जित रहा।
विज्ञापन

कामदनाथ मंदिर में आस्थावानों ने कामदनाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा की। एक बार में पांच लोग ही दर्शन कर सके। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। कोरोना संक्रमण के चलते मंदिर में मॉस्क व थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। कामदनाथ परिक्रमा पथ पर सुबह श्रद्धालु नजर आए। दोपहर होते-होते तक सन्नाटा पसर गया। कोरोना महामारी के चलते ज्यादा श्रद्धालु नहीं आए।
सोमवार को धर्मनगरी के कामदगिरी प्रमुख द्वार समेत कई प्राचीन मंदिर के खुलने से धर्मनगरी के मंदिर व गलियां दो माह बाद गुलजार हो गए। मंदिरों के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु पहुंचें। रामघाट में भी चहल-पहल देखी गई। धर्मनगरी क्षेत्र में 50 से अधिक होटल व लॉज भी खुल गए। हालांकि कोई बाहरी श्रद्धालु होटल में ठहरने के लिए नहीं पहुंचा। रेस्टोरेंट में नाश्ता करते जरूर कई लोग नजर आए।
विज्ञापन

चित्रकूट। धर्मनगरी में मंदिरों के दर्शन श्रद्धालुओं को दर्शन कराते समय सामाजिक दूरी का ख्याल रखा गया। पूजारियों ने पांच श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश दिया। इसके पहले सभी को हाथ साबुन से धुलाए गए।

फोटो- 16- धर्मनगरी में स्थापित भगवान कामदनाथ मंदिर में की गई सजावट- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो- 17- धर्मनगरी में पुलिस सुरक्षा के बीच भगवान कामदनाथ मंदिर में दर्शन् करते श्रद्घालु- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें