चित्रकूट। भाऊराव देवरस सेवा न्यास निरालानगर, लखनऊ के तत्वावधान में संचालित लखनऊ स्थित महामना शिक्षण संस्थान निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। आवास व भोजन भी निशुल्क रहेगा। इसमें सत्र 2020-21 के लिए कोरोना महामारी के चलते इस बार प्रवेश प्रक्रि या ऑनलाइन की जा रही है।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। आवेदन कर्ता की पारिवारिक वार्षिक आय एक लाख ही होनी चाहिए। इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा पास करने वाले भी आवेदन कर सकते हैं। संस्थान निशुल्क भोजन, आवास, व उत्तम कोचिंग देने का काम करेगा। यह जानकारी शहर के बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रामखिलावन विश्वकर्मा ने दी है।