फोटो- 8 - सदर ब्लाक के ग्राम बालापुर माफी में मनरेगा अंतर्गत तालाब खुदाई के काम में जुटे मजदूर
- फोटो : CHITRAKUTT
खोही (चित्रकूट)। सदर विकास खंड के बालापुर माफी गांव में प्रवासी मजदूरों को मनरेगा के तहत गांव में खेतों की मेड़बंदी करने के कार्य में लगाया गया है। इससे कई प्रवासी मजदूरों को रोजगार मिल गया है। खेतों की मेड़बंदी का कार्य होने से अच्छी फसल भी तैयार होगी। कोरोना वायरस के चलते शहरों में काम करने वाले प्रवासी मजदूर अपने अपने गांव आ गए हैं।
सदर विकास खंड के बालापुर माफी गांव के प्रधान दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मनरेगा के तहत प्रवासी मजदूरों व गांाव के मजदूर खेतों की मेड़बंदी के कार्य कर रहे है। इसमें 15 प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया गया है। एक दिन की मजदूरी 202 सरकार द्वारा निर्धारित है। पंचायत मित्र सविता देवी ने बताया कि काम मिलने से प्रवासी मजदूर खुश है।