फोटो- 14-जिला जज के साथ पौधरोपण करते डीएम व एसपी
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। धर्मनगरी के कामदगिरी समेत कई स्थानों पर पौधरोपण हुआ। मानिकपुर, राजापुर, पहाड़ी, मऊ भरतकूप के साथ ही कई क्षेत्रों मेें पौधे लगाए गए। जिला जज आवास परिसर में जिला जज आरपी सिंह ने डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल के साथ पौधरोपण किया।
इस मौके पर जिला जज ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बहुत जरूरी है। इसी से आने वाली पीढ़ी स्वस्थ्य रहेगी। कामदगिरी परिक्रमा मार्ग स्थित खोही ग्राम पंचायत में पौधरोपण के दौरान डीएम ने कहा कि परिक्रमा मार्ग व आसपास के धार्मिक स्थान के खाली पडे़ स्थानों पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाए जाए। जिले में 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने प्रभागीय वनाधिकारी कैलाश प्रकाश को निर्देश दिए कि भरतमंदिर के पास कामदगिरी पर्वत से नाला निकला है। उसमें चेकडैम बनाने का प्रस्ताव तैयार करें।