फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस से शिकायत करने पर मां-बेटी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खोही(चित्रकूट)। सीतापुर रत्नावली मार्ग पर रहने वाली सुमित्रा वर्मा के मकान की दीवार के पास पड़ोसियों ने गड्ढा खोद दिया। इसकी शिकायत पुलिस से करने पर आरोपियों ने सुमित्रा व उसकी बेटी को घर में घुसकर पीट दिया।
विज्ञापन

सुमित्रा ने बताया कि वह जिले के बाहर मजदूरी करने गई थी। लॉकडॉउन के चलते वह घर नहीं आ सकी थीं। इस दौरान कुछ पड़ोसियों ने उसके घर की दीवार के पास गड्ढा खोद दिया। इसमें आरोपी अपने घर का गंदा पानी गिराने लगे। सुमित्रा के मुताबिक विरोध करने पर आरोपियों ने उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी दी।
घटना की सूचना देने के बाद भी चौकी सीतापुर की पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों ने गुरुवार को घर में घुसकर उसे और बेटी को पीट दिया। सुमित्रा ने एसपी को पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई किए जाने की गुजारिश की है। इधर, थाना पुलिस ने मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें