फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में हो रही बारिश से मौसम सुहाना हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/मानिकपुर/मऊ। यह इत्तेफाक है साल 2019 के पांच जून को भी झमाझम बारिश हुई थी। अब 2020 की इसी तारीख को बारिश हो रही है। जिले में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से गर्मी से राहत मिली ली। पर, जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की गलियों में पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। लगातार बारिश होेने से किसान खरीफ की फसल की तैयारी में जुट गए है। बारिश होने से गर्मी की राहत भी मिली है।
विज्ञापन

जिले में गुरुवार रात से लेकर शुक्र्रवार की दोपहर तक लगातार रिमझिम बारिश होती रही। इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। शहर व गांव की गलियों में कई स्थानों पर पानी भरने से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। सरकारी कार्यालयों के परिसरों में पानी भरा हुआ है।
तुलसी कृषि गनीवा फार्म के प्रमुख डॉ.चंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन के अंदर 27 एमएल बारिश हुई है। अभी जिले में आठ जून तक बारिश होगी। पिछले साल भी 5 जून को बारिश हुई थी। मुख्यालय के अलावा शिवरामपुर, भरतकूप, मानिकपुर, सरैंया, मऊ पहाड़ी व राजापुर क्षेत्र में भी बारिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह सीजन की बारिश नहीं है। देश में आए निसर्ग तूफान के असर के चलते बारिश हो रही है। यह असर अभी दो दिन तक और रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें