फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नए लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शनिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित के संदेह पर 10 लोगोें के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं, पहले से भेजे गए सैंपलों में दस लोगाें की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें रामनगर क्षेत्र के एक गांव के दो लोगों की रिपोर्ट भी शामिल है जिनके बारे में कोराना पाजिटिव होने की अफवाह फैलाई गई थी। इधर, देर शाम कोटा, राजस्थान में कोचिंग पढ़ रहे जिले के 12 छात्रों को प्रदेश सरकार की पहल पर यहां लाया गया। सभी को प्रशासन ने शिवरामपुर के डायट परिसर में रखा है। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

जा रहा है। इन छात्रों के रविवार को घर पहुंचने की उम्मीद है।
इधर, लॉकडाउन के उल्लंघन पर दो लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई। पांच वाहनों का चालान भी किया गया। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना पाजिटिव मरीज नहीं मिला है। जिले के 27 शेल्टर होम में अब कुल 117 लोग ठहरे हैं। इसमें टिकरिया के पास रोके गए छह नए लोगोें शामिल हैं। तीन लोगों को शेल्टर होम से घर भेजा गया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि अब तक 194 सैंपल में 146 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। कंट्रोल रूम में मिली 474 शिकायतों में 473 का निस्तारण कराया जा चुका है। एक अन्य समस्या का निस्तारण रैपिड रिस्पांस टीम द्वारा किया जा रहा है। बाल कारागार, जज कालोनी, शेल्टर होम, डीएम कैंप कार्यालय, स्टेशन रोड व एलआईसी के आसपास सैनिटाइज कराया गया है।
डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी विद्यालय शिवरामपुर में बनाए जा रहे क्वारंटीन सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बीएसए प्रकाश सिंह ने बताया कि 50 बेड की व्यवस्था कराई जा रही है। डीएम ने कहा कि अगर संक्रमितों की संख्या बढ़ेगी, तो और व्यवस्था कराएं। साथ ही पेयजल, सर्फाई, किचन, शौचालय की व्यवस्था करा लें।
विज्ञापन

चित्रकूट। डीएम ने मंदिरों में रहने वाले संतों के भोजन आदि के बारे में जानकारी की। ईओ नगर पालिका परिषद नरेंद्र मोहन मिश्रा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण कुमार त्रिपाठी से कहा कि भोजन की व्यवस्था कराएं। निष्पक्ष रुप से सर्वे कर साधु संतों की सूची भी आधार कार्ड, खाता नंबर सहित उपलब्ध कराएं। मठ, मंदिरों में ठहरे साधु-संतों को महंतों से सूची को प्रमाणित भ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें