चित्रकूट। शहर के कर्वी-पहाड़ी मार्ग के ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमणकारियों ने पूरी सड़क में ही कब्जा जमा लिया है। जिससे लोगों को आवागमन में मुश्किल हो रही है।
शहर के कर्वी-पहाड़ी मार्ग में ओवरब्रिज के नीचे शहर का प्रमुख बाजार है। यहां पर ट्रैफिक चौराहे से लेकर रेलवे लाइन तक अतिक्रमण होने से सड़क से निकलना मुश्किल हो गया है। धतुरहा चौराहा के आसपास तो हद ही हो गई है। अधिकतर दुकानदार सड़क में अपना सामान रखे है। जिससे रास्ते में निकलने तक की जगह नहीं बचती है। यदि कोई वाहन निकलता है तो जाम लग जाता है।
स्थानीय निवासी ऋषि कुमार, सुरेश प्रसाद व मोहन लाल ने बताया कि दुकानदार ग्राहकों को लुभाने के लिए सामान सड़क तक सजा देते है। लोहे का सामान बेचने वाले दुकानदारों ने तो हद ही कर दी है। जो लोहे की सरिया से लेकर अन्य समान फुटपाथ तक फैलाए रखते हैं जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी हो रही है। इस दौरान नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी रामअचल कुरील का कहना कि होली के पर्व के बाद अतिक्रमण अभियान चलाया जाएगा।