चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर सीट में भाजपा गठबंधन के अपना दल के कप प्लेट वाले प्रत्याशी को अलग-अलग क्षेत्र में साइकिल और हाथी से सीधी टक्कर मिली।कहीं हाथी भारी तो कहीं साइकिल की रफ्तार तेज मिली। कप प्लेट अपने प्रचार व भाजपा वोट बैंक के सहारे इस दौड़ में बराबर दिखा।
जिले की चित्रकूट सदर सीट में सन 2017 व 2019 के उपचुनाव मेें भाजपा ने यह सीट जीती थी। तीन लाख 38 हजार 602 मतदाता वाली इस सीट में लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले 2017 में हुए चुनाव में लगभग 60 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार दो प्रतिशत कम मतदान होने से राजनैतिक विशेषज्ञ किसी की जीत का सही दावा नहीं कर पा रहे हेैं। अपना दल एस के अविनाश चंद्र द्विवेदी उर्फ लल्ली को सपा पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने हर जगह सीधी टक्कर दी है। बसपा के बलवीर पाल ने जातीय समीकरण के हिसाब से अपना दावा मजबूत किया है। कांग्रेस की रंजना बराती लाल पांडेय लगातार भाजपा व बसपा को टक्कर दी है। पूरे क्षेत्र में चले चुनावी समीकरण पर नजर डालें तो मुकाबला किसी के लिए आसान नहीं है। इस बार माना जा रहा है कि यहां त्रिकोणीय संघर्ष है।
मानिकपुर विधानसभा सीट- 237
1- अपना दल(एस)- अविनाश चंद्र द्विवेदी लल्ली- कप-प्लेट, 2- सपा - वीर सिंह पटेल- साइकिल, 3- कांग्रेस(ई)- रंजना पांडेय- हाथ का पंजा, 4- बसपा- बलवीर पाल- हाथी, 5- आम आदमी पार्टी -अविनाश चंद्र त्रिपाठी- झाडू़, 6- निर्दलीय- राजप्रताप आनंद- छींबो- छड़ी , 7- जनाधिकार पार्टी- शिवपूजन उमरी- गैस सिलिंडर, 8- बुंदेलखंड विकास दल - पुष्पेंद्र त्रिपाठी तीरमऊ- हरीमिर्च , 9- आंबेडकर समाज पार्टी- रामसूरत पूरबपताई- हेलिकॉप्टर व 10- निर्दलीय- अली हसन - चारपाई।