फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी निरंजन ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

विज्ञापन
फोटो- 12- राजापुर के खोपा गांव में जनसभा को संबोधित करतीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति। सं? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
फोटो- न- 12
विज्ञापन

मंत्री साध्वी निरंजन ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं
राजापुर क्षेत्र के खोपा गांव में चुनावी सभा को संबोधित किया
संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने चित्रकूट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में राजापुर क्षेत्र के खोपा गांव में सभा को संबोधित किया। इन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मछुआरा समाज के हित के लिए किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से भाजपा की ही सरकार बनेगी। जिससे चित्रकूट जिले का विकास होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा हर वर्ग के लिए कार्य करती है। मछुआरा समाज के लिए भी योजनाएं शुरू की गई हैं। जिसमें मछली पालन के लिए खुद का तालाब तैयार करने के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में सरकार ने सबका साथ दिया है। महिलाओं के लिए कई योजनाएं शुरू की गईं हैं। भाजपा शासन काल में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। इस मौके पर भाजपा नेता शिवशंकर सिंह, अर्जुन शुक्ला, योगेंद्र सिंह, लाल बहादुर, कैलाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें