फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश उर्फ लल्ली व पत्नी 16 करोड़ से अधिक के मालिक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के मानिकपुर विधानसभा सीट से भाजपा के साथ गठबंधन में अपना दल (एस) के प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी अब तक जिले में नामांकन करने वाले सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। यह पहले ग्राम पंचायत अधिकारी थे। सन 2008 में इन्होंने यह नौकरी छोड़कर व्यापार शुरू किया है। उनके खिलाफ प्रयागराज के थाने में एक मुकदमा दर्ज है। वह स्नातक हैं। मूल रूप से कौशांबी जिले के महिला गांव निवासी (हाल मुकाम मऊ) अविनाश क्षेत्र के बडे़ बालू, क्रशर व ट्रांसपोर्ट व्यापारी हैं। उनके दो लड़के हैं जो उनका व्यापार संभालते हैं। इनके पास एक रिवाल्वर व एक राइफल है।
विज्ञापन

मंगलवार को दाखिल नामांकन पत्र के हलफनामे के अनुसार प्रत्याशी अविनाश उर्फ लल्ली के पास एक करोड़ 14 लाख 82 हजार 895 रुपये 44 पैसे की चल संपत्ति है। इसके अलावा पांच करोड़ पांच लाख 88 हजार 851 रुपये की अचल संपत्ति है। इसी प्रकार उनकी पत्नी सुषमा देवी के पास दो करोड़ 19 लाख 10 हजार 115 रुपये की चल और दस करोड़ दो लाख 38 हजार 245 रुपये की अचल संपत्ति है। इस प्रकार दोनों के पास 16 करोड़ 23 लाख नौ हजार 991 रुपये 44 पैसे की संपत्ति है। पत्नी के नाम 49 लाख 76 हजार 579 रुपये का होम लोन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें