फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसेवा बी टीम चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। श्री गंगा प्रसाद जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन शहर के शंकर बाजार स्थित जनसेवा इंटर कालेज परिसर में हुआ। रोचक फाइनल में जनसेवा ए की टीम को हराकर जनसेवा बी टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

श्रीगंगा प्रसाद जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के संयोजक प्रवक्ता सुशील सिंह ने बताया कि आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कर्वी, सीतापुर, चौबेपुर, कसहाई, छिपनी, जनसेवा बी, जनसेवा ए व ग्रामोदय की टीमों के बीच मैच हुआ। सेमीफाइनल मैच छिपनी व जनसेवा बी के अलावा सीतापुर और जनसेवा ए टीम के बीच हुआ। फाइनल मुकाबला जनसेवा बी की टीम ने जीता।
इसके बाद प्रतियोगिता संयोजक के अलावा कॉलेज प्रबंधक कमलेश सिंह और सेवानिवृत्त शिक्षक मइयादीन पटेल ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर डॉ. सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. महेंद्र, पंकज अग्रवाल, रामबाबू गुप्ता, अभिलाष सिंह, शानू गुप्ता आदि ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें