फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद में बंदियों ने दिखाया हौसला

विज्ञापन
फोटो-4- जेल परिसर में आयोजित बंदियों की बोरा दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बंदी। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। जेल दिवस पर जिला कारागार रगौली में खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। जिसमें बंदियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महिला बंदियों के बीच भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बंदियों में विभिन्न प्रतियोगिता में भागीदारी को लेकर खासा उत्साह देखा गया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

जेल दिवस पर क्रिकेट, वॉलीबाल, बैडमिंटन, शतरंज, कैरम बोर्ड, बोरा दौड़, रस्साकशी, लंबीकूद व रंगोली की प्रतियोगिताएं कराई गई। बंदियों का जोश देखते ही बना। क्रिकेट मैच सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बंदियों ने पूरा दमखम लगाकर खेला। वहीं, महिला बंदियों ने रंगोली बनाईं। जिसकी सराहना की गई।
विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए जेल अधीक्षक अशोक कुमार सागर ने कहा कि खेलने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही अन्य मानसिक तनाव भी कम होता है। इस मौके पर जेलर संतोष कुमार, डॉ. रामानुजम मौर्य, उप जेलर पीयूष पांडेय सहित कारागार के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें