फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
फोटो-7- शिवमंगल- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
भरतकूप। थाना अंतर्गत झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रौली मोड़ के पास स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि हेलमेट न लगाए होने से सिर में आईं चोटें मौत की वजह बन गईं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बांदा जिले के बेलगांव निवासीशिवमंगल (26) पुत्र राजेश अपनी ससुराल भरतकूप आया था। इसके बाद बाइक से राष्ट्रीय राजमार्ग झांसी-मिर्जापुर से होते हुए अपने गांव लौट रहा था। जब बाइक रौली मोड़ के पास पहुंची तभी अचानक एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गई, जहां थोड़ी देर बाद उसने दम तोड़ दिया। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। घटना से पत्नी मनीषा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें