चित्रकूट। अलग-अलग सड़क हादसों में छह लोग घायल हो गए। वहीं शनिवार रात हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
रविवार को शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पथरौड़ी गांव के राधेश्याम पुत्र कल्लू, कल्लू पुत्र छोटा, सगवारा का शिवनाथ पुत्र रामसुमेर पथरौड़ी गांव के समीप स्थित पुलिया के पास खड़े थे। तभी बांदा की ओर से आ रहे चार पहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा कछारपुरवा का विनोद प्रसाद पुत्र सुखराम, नांदन मऊ बदौसा का मुनेश पुत्र रामखेलावन, बसिला का शंकरलाल पुत्र नेतराम टहलू के घायल होने पर अस्पताल में इलाज किया गया।
वहीं, बीती रात मुख्यालय में अज्ञात युवक के घायल होने पर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हो गई। पुलिस ने शव का शिनाख्त कराया। रैपुरा थाना क्षेत्र के बघौड़ा गांव के प्रधान रामआसरे तिवारी ने रोहित पुत्र राधेश्याम पाठक के रूप में शिनाख्त की है। प्रधान ने बताया कि मृतक के माता, पिता व भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। मुख्यालय में रहकर जीविकोपार्जन करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।