चित्रकूट। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर विभिन्न संगठनों ने अलग-अलग स्थानों पर गोष्ठियों का आयोजन किया। इसमें उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। दीनदयाल शोध संस्थान परिसर में सूर्य नमस्कार का भी आयोजन किया गया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जयंती को युवा दिवस के रूप में मनाया। प्रवक्ता अधिक द्विवेदी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद देश के एक आदर्श पुरुष थे। उन्होंने देश एक नई पहचान दिलाई। विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार तिवारी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए प्रेरणादायक हैं। सह संयोजक शिवम गुप्ता, प्रधानाचार्य अवधेश द्विवेदी, रोहित पांडेय, राघव निषाद, प्रमोद मिश्रा, हिमांशु मिश्रा, मयंक द्विवेदी, अनुराग प्रताप शिवम द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
किये गये कार्य को भुला नहीं जा सकता
चित्रकूट कायस्थ समाज सेवा संस्थान ने पुरानी बाजार स्थित चित्रगुप्त मंदिर में गोष्ठी की। इसमें अध्यक्ष केके माथुर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने युवा काल से ही भारत देश की संस्कृति को विदेशों में बताने का कार्य किया। रमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि विवेकानंद के कार्यों को भुला नहीं जा सकता है। अंजना श्रीवास्तव, राजेंद्र श्रीवास्तव, शैलेंद्र, अवधेश, रूपेश, मिनाक्षी व सुषमा मौजूद रहीं।
युवाओं को कराया योग
शंकर बाजार स्थित योग सेवा स्टेट ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया। योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत ने कहा कि युवा योग के माध्यम से शरीर को स्वास्थ्य रखें। योग सेवा स्टेट का स्थापना दिवस भी मनाया गया है। पुष्पेंद्र सिंह, अवधेश, पंकज, धीरेंद्र सिंह, राजकुमारी, गायत्री देवी आदि मौजूद रहीं।
दीपोत्सव का आयोजन किया
यूथ फॉर सिस्टमेटिक रिफाम्स डेवलपमेंट के युवाओं ने विवेकानंद जयंती पर दीपोत्सव व गोष्ठी का आयोजन किया। भाजपा के जिला महामंत्री आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि स्वामीजी ने आत्मनिर्भर सक्षम भारत के पुनर्निर्माण के लिए सदैव प्रेरणा दी। दुर्गेश द्विवेदी मौजूद रहे।