फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो दूसरा टीका न लगवाए उसका वेतन जारी न करें

विज्ञापन
फोटो- 8- वैक्सीनेशन के साथ चुनाव के लिए बूथों पर तैयारियों की जानकारी लेते डीएम शुभ्रांत कुमार शुक? - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। शिक्षक और कर्मचारी कोरोना से बचाव के लिए दूसरा टीका जरूर लगवा लें। जिन कर्मियों ने दूसरा टीका नहीं लगवाया है, उनका वेतन जारी न किया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में विभागाध्यक्षों को दिए। बैठक के बाद डीएम ने टीकाकरण शिविरों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने बीएसए से कहा कि शिक्षकों को टीके लगवाने के निर्देश जारी करें। डीएम ने परियोजना निदेशक से कहा कि 13 जनवरी को सभी ब्लाकों में टीकाकरण को लेकर बैठक होगी। इसमें संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, नोडल अधिकारी प्रतिभाग करें। प्रत्येक ग्राम पंचायत में लेखपाल, सचिव को संक्रमित की जानकारी देने और उसके लिए व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी जाए।
बैठक के बाद डीएम ने कलक्ट्रेट में बने इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। बैठक मेें एडीएम वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, एएसडीएम राजबहादुर, पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, बीएसए राजीव रंजन मिश्रा, ईओ राम अचल कुरील, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें