फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः नवविवाहित दंपति गायब, परिजन हलाकान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के एसडीएम कालोनी निवासी नवविवाहित दंपति के रहस्यमय ढंग से गायब होने पर परिजन बेहद परेशान हैं। घर से इंजीनियर के भाई अपनी पत्नी को लेकर प्रयागराज जाने की बात कहकर निकला लेकिन अब दोनों के मोबाइल स्वीच आफ आ रहे हैं। अनहोनी की आशंका से पूरा परिवार चिंतित है और कोतवाली में सूचना दी है। इनकी शादी ढाई माह पूर्व हुई है और सात दिन पूर्व ही पत्नी को पति विदा कराकर लाया था।
विज्ञापन

बांदा जिले के तुर्रा गांव निवासी इंजीनियर कमलाकांत त्रिपाठी अपने पिता के निधन के बाद चित्रकूट मुख्यालय से सटे शोभासिंह का पुरवा एसडीएम कालोनी में निजी मकान बनवाया है। वह अपने पत्नी बच्चों के अलावा छोटे भाई कैलाश त्रिपाठी के साथ रहते हैं। 28 नवंबर को कैलाश की शादी अतर्रा जिला बांदा के महुटा गांव निवासी रश्मी त्रिपाठी से हुई है। बृहस्पतिवार को कैलाश की भाभी ने बताया कि बुधवार की सुबह देवर अपनी पत्नी के साथ प्रयागराज जाने की बात कहकर निकला है और अबतक 36 घंटे बीतने के बाद भी उनका कोई फोन नहीं आया देवर देवरानी के मोबाइल स्वीच आफ मिल रहे हैं। जिससे किसी अनहोनी की आंशका से पूरा परिवार भयभीत है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस भय के पीछे कुछ पारिवारिक कारण भी हैं। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई है। शादी के बाद 30 जनवरी वसंत पंचमी को देवरानी को मायके से विदा कराकर घर लाए थे। देवर कैलाश रावतपुरा इंस्टीट्यूट से डिप्लोमा कर रहा है। पहले वह चित्रकूट में ही किराए के कमरे में रहता था लेकिन पत्नी के घर आने के बाद से वह एसडीएम कालोनी वाले घर में ही रहता है। इस मामले में कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। दोनों के मोबाइल नंबर से सर्विलांस के जरिए खोजबीन जारी है। प्रयागराज पुलिस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन

आशंका से पुलिस सतर्क
चित्रकूट। हाल ही मेें चित्रकूट के मुख्यालय में पूर्व ब्लाक प्रमुख के नाती व सपा नेता भरत दिवाकर व उसकी पत्नी मीनू के प्रकरण को संज्ञान में लेकर पुलिस बेहद सतर्क हो गई है। जिसमें भरत अपनी पत्नी को घर से लेकर निकला था फिर दोनों के शव बरूआ बांध में मिले थे। कैलाश व उसकी पत्नी रश्मी का पता लगाने के लिए विशेष टीम का गठन भी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें