फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटःकुशवाहा पुरवा में 10 बीघे से अधिक फसल चट गए मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
भौंरी(चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के भौंरी गांव के कुशवाहा पुरवा में आधा दर्जन किसानों के खेत में लगी10 बीघे से अधिक की फसल को अन्ना मवेशी खा गये। मामले को लेकर किसानों ने अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें अन्ना मवेशियों को पकड़कर गोशाला पहुंचाने व नुकसान फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

भौंरी कस्बे से लगे कुशवाहा पुरवा में रविवार की रात कई मवेशी खेतों में घुसकर आधा दर्जन किसानों की लगभग10 बीघे से अधिक लगी फसल, गेहूं, चना, सरसों चट कर गए। जिसको लेकर कि सानों में खासी नाराजगी देखी जा रही है। कुशवाहा पुरवा शिव शंकर कुशवाहा, विनोद कुमार, पवन गुप्ता, सुखलाल कुशवाहा, रामभवन कुशवाहा, आनंद कुशवाहा आदि ने बताया भौंरी क्षेत्र में झूंड का झूड़ अन्ना मवेशी घूमते रहते है। जब कभी मौका मिलता है मवेशी खेतों में घुसकर फसल को खा जाते है। रविवार की रात को उनके खेतों में घुसकर 10 बीघे से अधिक फसल खा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें