अमृतसर में हुई आल ब्रीड चैंपियनशिप डॉग शो में चित्रकूट की जारा का जलवा रहा। इंडियन ग्रांड चैंपियन जारा ऑफ मुगल्स कई राउंड में विजेता रही।
अंतरराष्ट्रीय स्तर की आल ब्रीड चैंपियनशिप प्वाइंटेड डॉग शो प्रतियोगिता अमृतसर के एक होटल में दो दिसंबर को हुई थी।
इसमें देश-विदेश की 40 प्रजातियों के लगभग 700 डॉग्स ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के दौरान ब्रीड क्वालिटी, टेंपरामेंट, बॉडी मूवमेंट व स्टैक पोजिशन में चित्रकूट की जॉरा ऑफ मुगल्स ने भी भागीदारी की। मुगल्स कैनल के मालिक व जारा के हैंडलर जमीर खान ने बताया कि वी वन इन क्लास, चैलेंज सर्टिफिकेट, बेस्ट आफ ब्रीड ग्रुप में प्रथम स्थान पाया। इसके अलावा लाइनअप, बेस्ट इंडिजिनस ब्रीड इन शो व टॉप 8 डॉग्स इन शो में चयन होने पर ट्राफी मिली।
प्रतियोगिता की अंतररष्ट्रीय निर्णायक आस्ट्रेलिया की वेंडी बेकर व रूस की एकाटेरिना सेनाशेनको ने पुरस्कार बांटे। इसके पहले नवंबर में छत्तीसगढ़ के भिलाई में कैनल क्लब ऑफ इंडिया की आल ब्रीड चैंपियनशिप डॉग शो में भी जारा को प्रथम पुरस्कार मिला था।