चित्रकूट। कोरोना वायरस की जांच अब चित्रकूट के जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में इसके संचालन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। डाक्टरों व कर्मचारियों के जांच का क्रम जारी है। चित्रकूट धाम मंडल में कोरोना जांच का यह पहला अस्पताल होगा। जांच रिपोर्ट के लिए लोगों को तीन दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभीतक जिले के सैंपल की जांच प्रयागराज जाती थी।
सीएमओ डॉ विनोद कुमार यादव व सीएमएस डा. आरके गुप्ता ने बताया कि इसी पखवाड़े से कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच जिला अस्पताल में शुरू हो जाएगी है। इसकी तैयारी हो गई है। उन्होंने बताया कोरोना वायरस और टीबी के संक्त्रस्मण का तरीका और लक्षण लगभग मिलते जुलते है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया है कि यदि कोई टीबी की जांच के लिए आता है तो वह क्या क्या सावधानी बरतें। इसके अलावा उन्हें लगता है कि मरीज में टीबी नहीं कोरोना के अधिक लक्षण नजर आ रहे हैं तो वह परामर्श लेकर उनकी कोरोना की भी जांच करा सकते हैं । इतना ही नहीं टीबी की जांच में इस्तेमाल होने वाली मशीन कोरोना की भी जांच कर सकती है। यह मशीन जिला अस्पताल में कुछ समय बाद लग जाएगी। इससे कोरोना की जांच में समय नहीं लगेगा और रिपोर्ट जल्दी मिल जाएगी।
स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू
चित्रकूट। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. एन के कुरैचिया ने बताया कि जिला अस्पताल में यह मशीन लगेगी। इस मशीन जिले को संचालित करने के लिए 5 जून को ट्रेनिंग है। यह ट्रेनिंग सीएमओ आफिस में होगी। इसमें दो एलटीए जिला सर्विलांस अधिकारी डा. ध्रुव कुमार, एपिडेमोलॉजिस्ट डा. सुरभि यादव शामिल होंगी। यह ट्रेनिंग जूम एप से दी जाएगी।
कुछ इस तरह फैलता संक्रमण
केजीएमयू कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि कोरोना के संक्त्रस्मण से बचने के लिए साबुन पानी से 20 सेकंड तक बार बार हाथ धोने या अल्कोहल युक्त सैनिटाइजर से साफ करने, एक दूसरे से कम से कम दो गज 6 फीट की दूरी बनाये रखने, मास्क का इस्तेमाल करने और अगर बुखार खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो तो चिकित्सक से सलाह लेने और दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा जा रहा है। बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर. 011-23978046 व
टीबी हेल्पलाइन नंबर. 1800-11-6666 पर संपर्क कर सकते हैं।