फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानिकपुर कस्बा क्षेत्र में भी बना नया हॉटस्पॉट क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बुधवार को भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद मानिकपुर कस्बा के डिग्री कालेज के पास दिलावर के डेरा को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया। क्षेत्र में सैनिटाइज करने के लिए टीम को भेजा गया है। जिले में इस समय कुल 14 स्थानों में इस समय हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित है। क्षेत्र में पाबंदियां लगने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में लगातार हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब कुल 14 हाटॅस्पॉट क्षेत्र हो गए हैं। जिसमें मानिकपुर कस्बा राजकीय डिग्री कालेज के पास का इलाका दिलावर डेरा, जमुनहाई, मऊ क्षेत्र के बरियारी कला, नेउरा, शिवरामपुर,पथरौडी, सरैया, बरद्वारा, लूक, पतौड़ा, गढ़ीघाट, बरगढ़ की जमिरा, बैहार सहित शहर सहित शहर के रामपुरी व बल्दाऊगंज मोहल्ला हॉटस्पॉट क्षेत्र घोषित है। जहां पर पाबंदी होने से यहां के निवासी परेशान है। बिजली की आपूर्ति सहित पानी की समस्या से भी कई स्थानों पर जूझना पड़ता है। वही पहली बार मानिकपुर कस्बा क्षेत्र में कोरोना से पॉजिटिव मरीज पाए जाने पर यहां के निवासी निराश हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें