फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में पशु पक्षी बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी से पशु, पक्षी भी बेहाल हैं। पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। बृहस्पतिवार को जंगल से एक वनरोज प्यास से परेशान होकर शहर की ओर आया। रास्ते में कई जगह कंटीली तार से चुटहिल भी हुआ। शहर के गोल तालाब के पास इसे कुछ स्थानीय लोगों ने पकड़ कर वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। डीएफओ आरके दीक्षित ने बताया कि वनरोज रास्ते में कई जगह चोट लगने से घायल हुआ है।
विज्ञापन

मानिकपुर व भरतकूप क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र के तालाब सहित जल स्रोत सूख गए हैं। इससे पशु व पक्षी पानी के लिए भटक रहे हैं। रानीपुर वन्य विहार के पास स्थित बरहदा नदी की भी जल धारा कई स्थानों पर सूख गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें