फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः गणेश चतुर्थी सहित मकर संक्रांति पर्व को मनाने के लिए खासा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गणेश चतुर्थी व मकर संक्रांति पर्व को मनाने के लिए जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। पर्व में लगने वाली पूजा सामग्री को खरीदने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। शहर सहित कस्बों में जगह-जगह दुकानें सजी रही।
विज्ञापन

गणेश चतुर्थी का पर्व मेें सोमवार को मनाया जाएगा। इसके साथ ही मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर्व को देखते हुए दुकानदारों ने शहर सहित, मानिकपुर, राजापुर,पहाड़ी, भरतकूप, मऊ कस्बे में दुकाने लगाकर, सकरकंद, तिल, गुड़, सिघांड़ा व मूंग, उर्दा, दाल की बिक्री किया।
गणेश चतुर्थी पर्व व मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक ने विशेष इंतजाम किए हैं। जिसमें रामघाट सहित रेलवे स्टेशन में अलग से फोर्स की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

पिछली बार की अपेक्षा इस बार महंगी मिल रही सामग्री
चित्रकूट/शिवरामपुर । पूजा सामग्री खरीदने वाली महिलाएं मीना तिवारी, कुंदर शिवहरे, ममता मिश्रा ने बताया कि पिछली बार की अपेक्षा इस बार सकरकंद सहित दालों के दाम अधिक हैं। पिछली बार 50 से 60 रुपये की पांच किलो सकरकंद मिल जाती थी। इस बार 70 से 80 रुपये में मिल रहे है। इसी तरह 40 रुपये किलो पिछले साल गुड़ मिल जाता था। इस बार 45 रुपये किलों मिल रहा है। मूंग के दाल पिछले 85 से लेकर 90 रुपये मेें मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें