चित्रकूट। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने सभी अधिकारियों से कहा कि अगले छह माह की कार्य योजना पांच दिन के अंदर बना कर जिला प्रोबेशन अधिकारी को उपलब्ध कराएं तथा प्रत्येक माह एक बड़ा कार्यक्रम महिला शक्ति के लिए अवश्य कराया जाए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।
बृहस्पतिवार को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने कहा कि 15 नवंबर तक की अवधि में जो विशेष अभियान चलाया गया है। प्रत्येक विभाग द्वारा पूर्व की भांति कार्यक्रम आयोजित कराकर फोटोग्राफ्स व वीडियो सहित अपर मुख्य सचिव गृह व सूचना के ईमेल आईडी पर समय से भेजना सुनिश्चित करें। डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव को निर्देश दिए कि जनपद स्तर पर एक वृहद कार्यक्त्रस्म कराएं तथा महिलाओं ने जो अच्छा कार्य किया है उन्हें सम्मानित भी कराया जाए। जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा को निर्देश दिए कि सभी विभागों से सूचना प्राप्त कर कार्यक्त्रस्मों की सूचना शासन को भेजें। उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को निर्देश दिए कि अभियान चलाकर छह माह के अंदर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कार्य योजना तैयार करें। जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश कुमार को निर्देश दिए कि गांव में महिला युवक मंगल दल को गांव पर बढ़ावा दें।
जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओंमकार कुमार राणा को निर्देश दिए कि ब्लाक संसाधन स्तर पर कार्यक्त्रस्म कराएं तथा एक बड़ा कार्यक्रम जिला स्तर पर भी हो। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार से कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर किशोरियों को जागरूक करने में विभाग की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम आयोजित कराएं। मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि जनपद की 100 महिलाओं का चयन कर जो अच्छा कार्य किया है कार्यक्रम का आयोजन कर उन्हें सम्मानित कराएं। जिलाधिकारी ने अपर पुलिस अधीक्षक से कहा कि जनपद, सर्किल व थानावार कार्यक्त्रस्म छह माह के बना लिए जाएं। बैठक में संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।