फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो घंटे बाद छात्रा को मिले डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के चकलागुरु बाबा गांव के पास स्कूल से घर जा रही साइकिल सवार छात्रा को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। घायल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, पर पौने दो घंटे तक घायल छात्रा का हाल जानने डॉक्टर नहीं पहुंचे। फार्मासिस्ट व वार्ड ब्वाय ने मलहम पट्टी जरूर कर दी।
विज्ञापन

शिवरामपुर कस्बे की आरती (17) बेड़ी पुलिया महाविद्यालय में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार सुबह महाविद्यालय से साइकिल पर घर जा रही थी। सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर सीपी सिंह आवासीय विद्यालय के पास रोडवेज बस की टक्कर मार दी। छात्रा को जिला अस्पताल लाया गया। बस समेत चालक भाग निकला। घायल छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि साढ़े ग्यारह बजे अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन दो बजे तक इंट्री नहीं की गई। पौने दो घंटे बाद डॉक्टर के आने पर इलाज कराया गया। वहीं पहाड़ी कस्बे का हरवंश साहू (55) शुक्रवार को बाइक सीख रहा था। बाइक खंभे से भिड़ गई। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें