चित्रकूट। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र चित्रकूट की ओर से देश भक्ति एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर जनपद स्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई। इसमें भानुजा मिश्रा प्रथम स्थान पर आए।
गोस्वामी तुलसी दास राजकीय महाविद्यालय चित्रकूट में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, समाजसेवी पंकज अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. आरके पाल ने छात्राओं को पुरस्कार बांटे। भाषण प्रतियोगिता में जनपद के सभी विकास खंडों से चयनित होकर आए प्रथम, द्वितीय, तृतीय प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान भनुजा मिश्रा, द्वितीय स्थान पर मनोरमा सिंह और तृतीय स्थान राम आसरे ने प्राप्त किया। अतिथियों ने सभी विजेताओं और प्रतिभागिओं को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया ।