फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः घर में जना बच्चा अस्पताल में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मानिकपुर के निही चिरैया गांव की प्रसूता ने घर में नवजात को जन्म दिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। कुछ ही घंटों बाद नवजात की मौत हो गई और प्रसूता की हालत ज्यादा बिगड़ गई। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही से प्रसूता की आंखें खराब हो रहीं हैं। उसे कुछ देर के लिए दिखाई पड़ना बंद हो जाता है।
विज्ञापन

निही चिरैया गांव निवासी श्रीकेशन ने बताया कि उसकी पुत्री राखी को रविवार की शाम तेज प्रसव दर्द हुआ। अंधेरा व साधन न होने से वे उसे सीएचसी नहीं ला पाए। एंबुलेंस बुलाने की बात हो रही थी तभी उसका प्रसव हो गया। कुछ ही घंटों बाद जच्चा-बच्चा की हालत बिगड़ गई। सोमवार सुबह दोनों को सीएचसी मानिकपुर लाए। रास्ते में ही नवजात की मौत हो गई। मानिकपुर सीएचसी में प्रसूता का इलाज चलता रहा, लेकिन हालत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सीएचसी से प्रसूता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस से जिला अस्पताल आते समय रास्ते में प्रसूता ने आंख से दिखाई न पड़ने की शिकायत की। जिला अस्पताल में महिला के पिता ने आरोप लगाया कि मानिकपुर सीएचसी में इलाज के दौरान लापरवाही से ऐसा हुआ है। क्योंकि पहले उसे ऐसी शिकायत नहीं थी। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि कमजोरी के कारण महिला को यह शिकायत होगी। उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है, लेकिन जानकारी मिलने के बाद से उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत सही बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें