कल आ सकते हैं मुख्य सचिव
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी व डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान का दौरा गुरुवार को अचानक रद्द हो गया। अब उनके शनिवार को आने की संभावना जताई जा रही है।
16 जुलाई को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालौन जिले से करने वाले हैं। इसे लेकर अफसरों की टीम लगातार बुंदेलखंड के जिलों का दौरा कर रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव और डीजीपी को चित्रकूट में आना था। इसे लेकर प्रशासन सतर्क हो गया था। शहर में घूम रहे अन्नामवेशियों को पकड़कर गोशालाओं में रखा गया। सड़कों की मरम्मत की गई। ऐन मौके पर दौरा रद्द हो गया है। माना जा रहा है कि वाराणसी में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के चलते उनका कार्यक्रम रद्द हुआ। शनिवार को तीनों अफसर इटावा के जीरो पॉइंट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ेंगे और पूरे मार्ग का निरीक्षण करते हुए चित्रकूट के भरतकूप में उतरेंगे। डीएम ने बताया कि अफसरों के आने की अधिकारिक सूचना नहीं है। उन्हें गुरुवार को आना था। अब शनिवार को दौरा संभव है।