फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के दो सदस्यों को चोरी की 10 बाइकों के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी भाग निकला। 
विज्ञापन



थानाध्यक्ष संतशरण सिंह ने बताया कि बीती रात वह अपने हमराहियों एसआई राजेश कुमार मिश्रा, एसआई चतुर्भुज पटेल  पुलिसकर्मियों हुसैन, सैयद्दीन, मानसिंह, शौकत खां, शफीक अहमद, कृपाल सिंह  के साथ गश्त पर थे।

सूचना मिली कि कुलाही गांव में राजू आरख के घर पर चोरी की कुछ बाइकें रखी हैं। इस पर वहां दबिश दी गई। वहां से

राजू उर्फ जगजीत पुत्र भागीरथी और राजू बिंद पुत्र तिलकधारी निवासी राजापुर घूरपुर  को गिरफ्तार किया गया।  एसओ के अनुसार राजू बिंद ने माना कि वे लोग इलाहाबाद के विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी करके जगजीत के यहां रखते हैं और यहां से बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर पुलिस ने जगजीत  के घर के पीछे रखीं दस बाइकें बरामद कीं। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ  धारा 467,468,471,420, 41/411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया  गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें