फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट ः सहायता में जुटे कर्मयोद्धा, बस्ती में बांट रहे भोजन का पैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जब पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ने का प्रयास कर रहा है। तो इस दौरान कुछ परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट है। ऐसे में कई कर्मयोद्धा मैदान में हैं। महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी जयप्रकाश शुक्ला व दलगत नीति से ऊपर उठकर आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक ठेलिया लेकर जरूरतमंदों के घर-घर जा रहे हैं। संस्कार सेवा ट्रस्ट के माध्यम से यह कर्मयोद्धा सड़क किनारे रहने वाले अथवा बाहर से आने वाले भूखे लोगों को ट्रैफिक चौराहे से लेकर बस्ती तक खुद ठेलिया ले जाकर भोजन बांट रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस आपदा सहायता शिविर के माध्यम से ट्रैफिक चौराहा से गुजरने वाले जरूरतमंदों निराश्रित असहाय एवं गरीब जनों को भोजन के पैकेट उपलब्ध कराया गया। ट्रस्टी राजवैद्य कृष्ण कांत शास्त्री जय प्रकाश शुक्ल संतोषी लाल शुक्ल व हरिश्चंद्र के नेतृत्व में संस्कार सेवा ट्रस्ट के स्वयं सेवकों ने सचल हाथ ठेलिया शिविर के माध्यम से रास्ता में मिलने वाले गरीब परिवार के लोगों को शुद्ध भोजन पैकेट उपलब्ध कराया। इस कार्य में लवलेश केसरवानी, शिव नारायण केसरवानी, नर्मदा प्रसाद यादव उर्फ लल्लू, संजय गुप्ता, लालचंद केसरवानी, अवध बिहारी कोरी, कृष्णा, ललिता केसरवानी, मोहनलाल कुशवाहा, शिवानी केसरवानी आदि का भी सहयोग जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें