फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में लॉकडाउन के दौरान 50 कर्मचारियों को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। एक ओर लॉकडाउन चल रहा है दूसरी ओर विद्युत विभाग में कार्यरत संविदा कर्मियों की छंटनी की जा रही है। जिले में कार्यरत 50 संविदा कर्मियों को हटाए जाने की जानकारी होने पर संघ ने कड़ा एतराज जताया है। बुधवार को नाराज कर्मचारियों ने एसई विद्युत वितरण खंड को ज्ञापन सौंपा है। बताया कि इस घड़ी मेें उन्हें हटाया जाना निंदनीय है और इसके पूर्व भी कई संविदा कर्मियों को तीन से चार माह का मानदेय भी नहीं मिला है, जिससे वह सब परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में 189 संविदा विद्युत कर्मी तैनात हैं। इनके सहारे ही जिले की विद्युत व्यवस्था रहती है। संविदा कर्मियों से कार्य कराने व मानदेय देने के लिए हर साल निजी कंपनियों को ठेका दिया जाता है। पिछले साल एसके एसोसिएट कंपनी को ठेका मिला था। मार्च में किसी दूसरे कंपनी को ठेका दे दिया गया है, जिसके अधिकारियों ने संविदा कर्मियों की छंटनी क रने के लिए कहा है। उप्र बिजली कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रभान पांडेय ने कहा कि 50 कर्मचारियों के हटाने की जानकारी मिली है। इसका संघ विरोध करेगा। यदि उनको हटाया गया तो परिवार के सदस्यों की रोजी रोटी कौन चलाएगा। जिले में इस समय विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायतें सप्लाई नियमित कराने के लिए लगातार बढ़ रहीं हैं। विद्युत व्यवस्था का विस्तार करने के लिए कई स्थानों पर कार्य भी चल रहा है। ऐसे में संविदा कर्मियों की छंटनी कर दी जाएगी तो विद्युत व्यवस्था सही नहीं रहेगी।जिलाध्यक्ष चंद्रभान पांडेय, कार्यवाहक अध्यक्ष रामआसरे, उपाध्यक्ष राकेश त्रिपाठी, मंत्री उत्तम लाल, उपमंत्री सुशील चंद्र जोशी, मीडिया प्रभारी जुनैद हुसैन आदि मौजूद रहे। इस मामले में एसई पीके मित्तल ने बताया कि संविदाकर्मियों को नियुक्त करने वाली कंपनी के अधिकारियों को बातचीत के लिए बुलाया गया है। इसके बाद ही कोई निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें