फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूटः एई पहुंचे कार्यालय सब सामान्य पर अभी नहीं लौटे जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। दिल्ली सीबीआई टीम द्वारा युवती की खुदकुशी व अश्लील वीडियो वेेबसाइड पर अपलोड करने के मामले में सिंचाई विभाग के जेई रामभवन से लंबी पूछताछ कर रही है। बुधवार अपने साथ प्रयागराज ले जाने के बाद बृहस्पतिवार को भी जेई घर नहीं लौटे हैं। उधर बृहस्पतिवार को उनके सीनियर एई आरपी वर्मा तीन दिन बाद कार्यालय पहुंचे तो माहौल बेहद सन्नाटे जैसा रहा।
ज्यादातर कर्मचारियों ने एई से जेई के बारे में जानकारी चाही लेकिन उन्होंने हर बार यही कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। इसके अलावा अधिशासी अभियंता बीबी सिंह का वही रटारटाया जवाब रहा कि मामला जेई का निजी होगा विभागीय नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सीबीआई के आठ सदस्यों की टीम मुख्यालय के सिंचाई विभाग कालोनी व एसडीएम कालोनी पहुंची थी। टीम ने विभाग के दो इंजीनियरों को हिरासत में लेकर पुराने मामले में पूछताछ की थी। दो दिन तक दोनों से पूछताछ के बाद तीसरे दिन एई व चालक को घर भेज दिया जबकि जेई को टीम अपने साथ प्रयागराज कुछ तथ्य जुटाने के लिए ले गई है। बृहस्पतिवार को भी जेई रामभवन न तो कार्यालय पहुंचे और न अपने घर। जिससे स्पष्ट है कि अभी वह सीबीआई टीम के साथ ही हैं। बृहस्पतिवार को एई आरपी वर्मा कार्यालय पहुंचे तो वहां का नजारा बेहद बदला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें