फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत: अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर पर लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप, जांच के आदेश

Thu, 08 Dec 2022 01:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

जिला अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से प्रसूता की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने डॉक्टर पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया। इसको लेकर अस्पताल में काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर सीओ सिटी और कोतवाल पुलिस बल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में नवजात को गोद में लेकर रोते बिलखते मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिला अस्पताल में बुधवार को सर्जरी के दौरान प्रसूता की अचानक मौत हो गई, जबकि नवजात स्वस्थ है। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में हंगामा किया।

विज्ञापन

मानिकपुर तहसील क्षेत्र में मडै़यन गांव के मजरा टेढ़ीपुरवा की अभिलाषा (25) पत्नी शिवपूजन सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन मंगलवार की रात जिला अस्पताल लाए। बुधवार को सवेरे ऑपरेशन के बाद शिशु (बालक) का जन्म हुआ। अचानक प्रसूता की हालत बिगड़ने से मौत हो गई।
इस पर परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। पति शिवपूजन ने आरोप लगाया कि पहली डिलीवरी में रुपये देकर ऑपरेशन से बच्चा पैदा हुआ। इस बार भी रुपयों की मांग की गई। रुपये मौके पर न होने के चलते घर से मंगाने की बात कही थी। पैसा न देने से ऑपरेशन में लापरवाही की गई, जिससे पत्नी की मौत हो गई।

विज्ञापन

घटना की जानकारी होते ही मृतका के परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर व स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाकर हंगामा किया। गुस्साए परिजनों को समझाने सीएमएस डॉ. सुधीर शर्मा पहुंचे। उन्हें ढांढस बंधाया। बवाल की आशंका के चलते सीओ सिटी हर्ष पांडेय, कोतवाल एके मिश्रा पुलिस बल के साथ आ गए।
विज्ञापन

परिजनों को कार्यवाई का भरोसा दिया। पति से कहा कि लिखित तहरीर मिलने पर जांच कराई जाएगी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। इस संबंध में सीएमएस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा। आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें