ऐसे में खुद पहल कर डॉ. अग्रवाल ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया। इसके बाद अपनी देखरेख में बच्चे को रक्त चढ़वाया। देर शाम तक बच्चे की हालत में काफी सुधार बताया गया है। इसकी जानकारी होने पर सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी व सीएमएस डॉ. सुधीर कुमार शर्मा ने डॉ. अग्रवाल के प्रयास की तारीफ की।