फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सात दिन कथक नृत्य सीखेंगे बच्चे, कार्यशाला शुरू

विज्ञापन
नृत्य सीखतीं छात्राएं।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बिरजू महराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश और आनंश्वरम संगीत अकादमी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत सोमवार को हुई। इसमें सात दिन बच्चे कथक नृत्य की बारीकियां सीखेंगे।
विज्ञापन


स्टेशन रोड स्थित आनंश्वरम संगीत अकादमी संस्थान कार्यशाला में नृत्य प्रशिक्षक आकांक्षा श्रीवास्तव ने कथक नृत्य की बारीकियां बताईं। कहा कि कथक शब्द की उत्पति कथा कहानी से हुई है। जिसका शाब्दिक अर्थ है कि किसी कहानी को नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करना है। प्रशिक्षण में तीन ताल का परिचय दिया। इससे पहले गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। इस मौके पर गणेश मिश्रा, स्वाती अग्रवाल, विनय पांडेय, विजय नारायण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें