फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दूर व कच्चे रास्ते से जाने में बच्चों को होगी परेशानी

विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सदर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय को दूसरे गांव में समायोजित किए जाने का विरोध ग्रामीणों ने किया है। गुरुवार को कलक्ट्रेट परिसर व बीएस कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर विरोध जताया। पत्र देकर कहा कि दूर व कच्चे रास्ते से आने जाने में छोटे बच्चों को परेशानी होगी।
विज्ञापन

डीएम को दिए पत्र में घुरेटनपुरवा के प्रधान हीरालाल पटेल ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पनिहनपुरवा को प्राथमिक विद्यालय मानपुर में समायोजित किया गया है। इसकी दूरी तीन किमी से दूरी है। इस विद्यालय तक जाने के लिए कच्ची सड़क भी बनी है। छात्रों के हित को देखते हुए इस विद्यालय को दूसरे विद्यालय में समायोजन नहीं किया जाए। इस मौके पर निरंजन प्रसाद, यशवंत पटेल, रामस्वस्प, संतोष पटेल, सुमित, पवन, रामप्रकाश, अशोक, कमलेश कुमार, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें