फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन लाख से अधिक बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान दो अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। कृमि नियंत्रण के लिए यह अभियान 11 अगस्त तक चलेगा। इसमें एक से 19 वर्ष तक के बालक बालिकाओं को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान दो अगस्त से प्रारंभ हो रहा है, जो 11 अगस्त तक चलेगा। इसमें आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा घर घर जाकर के पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली एक से 19 साल तक के बालक और बालिकाओं को खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे बीमार हैं या अन्य कोई दवा ले रहे हैं। उन्हें कृमि नियंत्रण के लिए एल्बेंडाजोल की गोली नहीं खिलाई जाएगी। कुछ बच्चे जिनके पेट में कीड़े की मात्रा अधिक होती है, उन्हें दवा खाने के बाद जी मिचलाना, सिर दर्द, उल्टी, दस्त होना व थकान की शिकायत हो सकती है। ऐसे लक्षण दिखना सामान्य बात है। कुछ समय बाद अपने आप यह ठीक हो जाते हैं। इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें