फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप के इलाज से मासूम की मौत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरु की कार्रवाई

विज्ञापन
मृतका दिव्या यादव की फाइल फोटो। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में झोलाछाप पर गलत इलाज करने से दो साल की मासूम बालिका की मौत होने का आरोप है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के उसरीपुरवा जमहिली की शीलू देवी पत्नी श्याम सुंदर यादव ने डॉक्टर हरिशचंद्र पर आरोप लगाया है कि इलाज में लापरवाही से दो साल की बेटी की जान चली गई। दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि दो वर्षीय बेटी दिव्या को दो दिनों से उल्टी और बुखार से ग्रसित थी। वह गांव के एक झोलाछाप के यहां इलाज करा रहे थे।
विज्ञापन

रात्रि में अचानक हालत बिगड़ने पर फिर इलाज के लिए लेकर गए। हालत में सुधार न होने पर जिला मुख्यालय लाते समय रास्ते में मौत हो गई। आरोप लगाया कि गलत इलाज से बच्ची की मौत हुई है। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें