फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति न मिलने प्रदर्शन कर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। समय से छात्रवृत्ति न दिए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि छात्रवृत्ति देने में हीलाहवाली की जा रही है। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई जारी रखने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद समाज कल्याण के दफ्तर पहुंचकर अधिकारी की गैर मौजूदगी में बाबू को ज्ञापन भी दिया। जिसमें बताया कि शैक्षिक सत्र 2021 -2022 में बहुत से छात्रों को अभी तक छात्रवृत्ति नहीं मिली।
जबकि पिछले दो वर्षो से कोरोना महामारी के कारण भी छात्रों के परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हुई, इससे भी उनकी पढ़ाई में बाधा पहुंची। ऐसे में छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति ही एकमात्र सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सह संयोजक रोहित पांडेय, पुष्पेंद्र गर्ग, अनुराग द्विवेदी, संदीप यादव, सुभाष सिंह शिवम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें