मानिकपुर विंटर कप चेतक स्पोर्टिंग क्लब के नाम रहा। सोमवार को फाइनल में
चेतक स्पोर्टिंग क्लब ने कर्वी के टाइगर स्पोर्टिंग क्लब को 68 रन से हराकर
कप पर कब्जा जमाया। मैन आफ द मैच का खिताब बच्चन सिंह को मिला।
पकौआ
देवी महाविद्यालय के खेल मैदान में चल रहे विंटर कप में सोमवार को फाइनल
मैच था। टास जीतकर चेतक स्पोर्टिंग क्लब मानिकपुर ने पहले बल्लेबाजी की और
निर्धारित 30 ओवर में पांच विकेट खोकर 156 रन बनाए।
जवाब में कर्वी का
टाइगर स्पोर्टिंग क्लब 14 ओवर खेलकर 88 रन बना सका और सभी बल्लेबाज पवेलियन
लौट गए।
मैन आफ द मैच बच्चन सिंह रहे। विजेता टीम को 11 हजार रुपये और
शील्ड तथा उपविजेता टीम को पांच हजार रुपये और शील्ड दी गई। मुख्य अतिथि
नगर पंचायत अध्यक्ष ऊषा देवी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। आयोजक
पुष्पेंद्र भारती ने आभार जताया।