फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए किसान हाइवे पहुंचे, आवागमन बाधित

Mon, 05 Jan 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अन्नदाता बिजली, पानी और खाद के लिए परेशान है। भगवान ने बारिश कर पानी की व्यवस्था तो कर दी। अब यूरिया खाद के लिए किसान मारामारी की स्थिति में है। किसानों की मानें तो खुले बाजार में खाद मिल रही है। समितियों में खाद आती है और रातोंरात बिक जाती है। परेशान किसानों ने सोमवार को राजापुर और शिवरामपुर में हंगामा कर दिया। शिवरामपुर में तो परेशान किसान हाइवे तक में बैठ गए। राजापुर में जहां किसानों को बाद में खाद बंटी तो शिवरामपुर में कर्वी आ रहे ट्रक को रोककर खाद बंटवाई गई।
विज्ञापन


शिवरामपुर में स्टेशन के पास क्षेत्रीय सहकारी समिति में सोमवार की सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लगने लगा था। पर खाद न होने की बात कही जा रही थी। इससे गुस्साए किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और फिर हाईवे पर आ गए। ऐसे में दोनों तरफ वाहनों का आवागमन रुक गया। लगभग डेढ़ घंटे जाम लगा रहा।

शिवरामपुर के अलावा वहां मौजूद भैसोंधा, पड़री, रैपुरवा, तरांव, बगलई, बारा कादरगंज, भरथौल, पथरौड़ी आदि गांवों के किसानों का कहना था कि बीते दिन एक ट्रक खाद आई थी और अब कहा जा रहा है कि सिर्फ सौ बोरी ही बची है। रात में ही कैसे गोदाम खाली हो गया। परेशान किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी और फिर हाईवे पर आ गए।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे जाम लगा रहा। सूचना पाकर तहसीलदार कर्वी अशोक कुमार के अलावा भरतकूप और शिवरामपुर के चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच समझाने की कोशिश की। इस दौरान बांदा की ओर से खाद की बोरियां लदा ट्रक आया तो किसानों ने रोक लिया। मांग करने लगे कि इसकी खाद दिलाई जाए। तहसीलदार ने उच्चाधिकारियों से बात की और खाद किसानों में बंटवाई तब जाकर स्थिति काबू में आई। 

राजापुर में भी खाद के लिए हंगामा, नारेबाजी
राजापुर (चित्रकूट)। भदेहदू साधन सहकारी समिति में भी सोमवार को खाद के लिए हंगामा किया गया। किसानों का कहना था कि खाद नहीं मिल रही है और खेत गीले पड़े हैं। सोमवार को यहां पर बेराउर, रायपुर, चिल्लीराकस, उद्घटा, कनकोटा, भदेहदू, खोंपा आदि के किसानों का कहना था कि वे लोग रोजाना आते हैं पर खाद नहीं मिलती। किसानों का हंगामा बढ़ने के बाद यहां प्रति किसान दो बोरी के हिसाब से 590 बोरी खाद बांटी गई। संबंधित अधिकारी देवनाथ ने बताया कि कल तक एक ट्रक खाद और आ जाएगी, जिससे दिक्कत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें