फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंदगी देखकर भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर । जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापुर का निरीक्षण किया। गंदगी देख नाराजगी जताई। शैया एवं मातृ शिशु चिकित्सालय भवन में अव्यवस्थाएं मिलीं।
विज्ञापन

शिशु चिकित्सालय भवन में दिव्यांग शौचालय, महिला शौचालय, वाशबेसिन टूटा फूटा पाए जाने एवं नल का पानी लगातार बह रहा था तथा उसमें टोंटी नहीं थी। इमरजेंसी वार्ड गए। इमरजेंसी वार्ड में गंदगी मिली। मुख्य चिकित्साधिकारी को कमियां दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टोर रूम, टीकाकरण स्थल तथा फार्मेसी आदि का निरीक्षण किया जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को निर्देश दिया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की रंगाई पुताई किया जाए तथा जो टूटा फूटा है, उसकी मरम्मत किया जाए। निरीक्षण के दौरान सीएचसी राजापुर के प्रभारी दीपांशु प्रताप सिंह, अनिल सिंह फार्मासिस्ट, मनोज कुमार सिंह फार्मासिस्ट, डॉ. दीपक यादव तथा जे ई अमित कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें