चित्रकूट। रामनगर सीएचसी प्रभारी पर लगातार भ्रष्ट्राचार के आरोप लग रहे हैं। इसकी जांच की मांग पर सीएमओ ने प्रभारी को पद से हटा दिया है। तीन सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है।
रामनगर निवासी पंकज द्विवेदी ने मुख्यमंत्री पोर्टल समेत डीएम को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि रामनगर सीएचसी में तैनात प्रभारी डॉ. शैलेंद्र सिंह कई साल से यहां पर कार्यरत हैं। यहां से कई बार हटाया भी गया लेकिन वह कई सरकारी योजनाओं के बिल व चेक में हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का भ्रष्ट्राचार किया है। यह भी आरोप लगाया कि कई बार सीएम समेत अन्य उच्चाधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों की मिलीभगत से जांच नहीं हो रही है। इसकी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। इसी मामले में सोमवार को सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अपर सीएमओ डा. जतारिया के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। रामनगर प्रभारी डॉ. शैलेंद्र को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. देवेंद्र मणि त्रिपाठी को प्रभारी बनाया गया है।