फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मौसम में बदलाव से बढ़े बुखार व सांस के रोगी

Mon, 26 Oct 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 26 सीकेटीपी 13 पर्चा कटवाने के लिए लगी भीड़। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में परिवर्तन लोगों की सेहत पर भारी साबित हो रहा है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में लगभग 800 मरीज आए, जिसमें से आधे से अधिक को सर्दी, खांसी, बुखार, सांस की दिक्कत, गले में संक्रमण की समस्या थी।
विज्ञापन

पर्चा काउंटर पर सुबह सात बजे से ही लाइन लग गई थी। आठ बजे काउंटर खुलते ही पर्चा बनने शुरू हुए। कक्ष संख्या तीन, चार और सात के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। डॉक्टरों ने बारी बारी से मरीजों को देखा। कई रोगियों की खून की जांच कराई गई। पैथोलॉजी के बाहर भी लंबी लाइन लगी रही।
इमरजेंसी वार्ड में शिवरामपुर निवासी अतुल मिश्रा, पड़री निवासी नयन सिंह, नहरा निवासी शिवसागर, लमेहटा निवासी अंशी, कमासिन निवासी गोलू यादव और कौशांबी निवासी राजेंद्र प्रसाद भर्ती हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. आरबी लाल ने बताया कि यह मौसमी बुखार है। उन्होंने लोगों को ठंड से बचाव और साफ पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें